फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

पुल पर गड्ढे में पहिया पड़ने से उछली एक्टिवा नहर में गिरी, महिला की मौत, पति गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Yamuna Nagar
अमादलपुर रोड पर सड़क के बीच बने गड्ढे में पहिया पड़ने से उछली अनियंत्रित एक्टिवा पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई। एक्टिवा पर सवार दंपती भी नहर में जा गिरे। यह देख यहां घूम रहे अमादलपुर निवासी इस्लाम ने नहर में कूदकर दंपती को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि अचानक हादसे में महिला की मौत हुई है। वह किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते। जिसके बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से शपथपत्र लेकर शव को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अमादलपुर निवासी नौशाद (35) अपनी पत्नी शहनाज (33) को एक्टिवा पर लेकर बीबीपुर गांव स्थित बैंक में रुपये निकलवाने के लिए गया था। सोमवार दोपहर दोनों बैंक से रुपये निकलवा कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मालीमाजरा मोड़ के पास जब वह यमुना नहर के पुल पर चढ़ने लगे तो एक्टिवा का पहिया सड़क के बीच बने गड्ढे में गिर गया। इससे नौशाद का एक्टिवा पर नियंत्रण नहीं रहा और एक्टिवा की रेस ज्यादा हो गई। रेस होने से दंपती एक्टिवा समेत नहर में जा गिरा। वहां से गुजर रहे अमालदपुर निवासी इस्लाम ने लोगों का शोर सुना कि पति-पत्नी नहर में गिर गए हैं। वह तुरंत दौड़ता हुआ पुल के पास पहुंचा। उसने दोनों को नहर में डूबता देखा तो छलांग लगा दी। नहर में बहाव तेज था। फिर भी इस्लाम ने दोनों को पकड़ लिया। उसने लोगों की मदद से उन्हें नहर से बाहर निकाला और उन्हें गंभीर हालत में जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने शहनाज को मृत घोषित किया। जबकि नौशाद को उपचार दिया गया। अमालदपुर निवासी इस्लाम ने बताया कि उसका घर गांव से बाहर नहर के पास ही है। सोमवार दोपहर को वह पुल के पास टहल रहा था। तभी उसे शौर सुना कि नहर में दंपति गिर गया। वह तुरंत दौड़ता हुआ मौके पर पहुंचा। नहर में दंपति को डूबते देख उसने तुरंत नहर में छलांग लगाई। चंद मिनटों में ही दोनों को बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक शहनाज की मौत हो चुकी थी। जिसकी बाद में पुष्टि डॉक्टर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed