फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
accident
गधौली का माजरा में बिजली के पोल में आए करंट की चपेट में आने से व्यक्ति झुलस गया। आनन फानन में परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बता दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ने बिजली निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गधौली माजरा निवासी 50 वर्षीय बलबीर सिंह प्लाई बोर्ड फैक्टरी में नौकरी करता था। उसके भाई दलीप ने बताया कि शाम को वह काम से घर लौट रहा था। तभी गली में खड़े बिजली के पोल की एंगल से उसका हाथ टच हो गया। जिससे वह करंट की चपेट में आया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी। वे मौके पर पहुंचे और बलबीर को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। दलीप का आरोप है कि इस मामले में बिजली निगम की लापरवाही है। पता नहीं कब से इस खंभे में करंट आ रहा होगा। मृतक के पास से पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी कर चुका है। सदर थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed