फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident

कार की टक्कर से पलटा ऑटो, सड़क पर गिरे चालक को हाईड्रा क्रेन ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident
शहर के बीच से निकल रहे हाइवे पर पंचायत भवन के पास हाईड्रा क्रेन को ओवरटेक करते हुए कार की ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर लगने पर ऑटो पलट गया। हादसे में सड़क पर गिरे ऑटो चालक को हाईड्रा क्रेन ने कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। वही, ऑटो पलटने से उसमें सवार एक सवारीजभी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा हस। पुलिस ने मामले में कार व क्रेन चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के पटरी मोहल्ला निवासी करूण चौहान ने बताया कि उसके भाई राजेश का साला फ्रेंडस कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ऑटो चालक है। रविवार को मुकेश कुमार अपने ऑटो में एक सवारी बिठा कर कमानी चौक से जगाधरी जा रहा था। वो भी ऑटो के पीछे पीछे अपनी एक्टिवा पर जगाधरी आ रहा था। करीब 3.30 बजे जब वे गाबा अस्पताल से आगे पेट्रोल पम्प के नजदीक पहुंचे तो जगाधरी की तरफ सामने से कार व एक हाईड्रा क्रैन तेज गति से आ रहे थे। कार चालक क्रेन को ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक करते हुए कार की टक्कर मुकेश के ऑटो में लगी। टक्कर लगते ही ऑटो चालक मुकेश सड़क पर गिर गया और ऑटो साइड में पलट गया। मुकेश के सड़क पर गिरते ही हाईड्रा क्रेन का पहिया मुकेश के ऊपर से गुजर गया। इससे मुकेश् की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ऑटो में में बैठे यूपी के शामली जिले के उन निवासी मोंटू के सिर में भी काफी चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने आसपास के लोगों मदद से मुकेश व मोंटू को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मुकेश के मृत होने की पुष्टि की। वहीं मोंटू को अस्पताल में उपचार दिया गया। आरोप है कि मुकेश की मौत आरोपी कार चालक व हाईड्रा क्रेन चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी कार व हाईड्रा क्रेन चालक पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सारण निवासी साहब सिंह उसके पास तीन लड़के हैं। उसका बीच वाला लड्का कमलजीत (35) बेल्डिंग का काम करता था। शनिवार देर रात को वह रोज की तरह अपना काम खत्म करके वापस घर लौट रहा था। रास्ते में अधोया रोड पर जब वह गांव सारण में इंद्रजीत के डेरा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद उसे कुचलकर वहां से फरार हो गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed