फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident-yamanunanagar-two men dead

पहले कार को रौंदा, फिर पेड़ से टकराई बस, दो की मौत

Sun, 05 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sun, 05 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर यमुनानगर रोडवेज की बस का टायर पंक्चर होने से बस सामने से आ रही कार और फिर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस और कार के चालक की मौत हो गई। बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें दस यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक कार चालक कुरुक्षेत्र और बस चालक यमुनानगर का रहने वाला था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर यमुनानगर डिपो की बस दिल्ली से यमुनानगर आ रही थी। रत्नगढ़ गांव के नजदीक अचानक बस का अगला टायर पंक्चर हो गया। बस बेकाबू होकर सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई और फिर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गई। बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं करीब एक दर्जन को मामूली चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल हुए बस चालक जगदीश (50) और कार चालक कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 निवासी निवासी मुनीष गर्ग की हादसे के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। अधिकतर घायल यमुनानगर, दिल्ली और करनाल के रहने वाले हैं। चार घायल चेन्नई के हैं, जो दिल्ली से यमुनानगर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल  
चेन्नई के माधवरम उडयार निवासी विद्यासागर, कुमारेशन, उदय कुमार व मनोज, काली मंदिर जगाधरी निवासी सुमन लता, गोपालगंज (यूपी) निवासी ईश्वर यादव, गांधीनगर निवासी दीपक, घरौंडा (करनाल) निवासी सरबती देवी व कविता, सबलपुर (साढौरा) निवासी सतपाल, सीमा, सुमन, निर्मल, कमल, ईएसआई अस्पताल कैंपस जगाधरी निवासी रजनी, हरबर्ट (देहरादून) निवासी पायल, शंकरपुर दिल्ली निवासी समीर आनंद, लाजपत नगर निवासी प्रेम दर्शन, नगला जागीर निवासी दर्शन, कांसापुर निवासी रामपाल (बस कंडक्टर) व दिल्ली निवासी प्रेम कश्यप घायल हो गए। इनका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।  इसके अलावा पौंटा साहिब निवासी शिखा और यमुनानगर के कैंप निवासी सविता भी घायल है जो निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

नींद खुली तो खुद को घायल पाया
लंबे सफर में बस में सवार अधिकतर यात्री सोए हुए थे। हादसे के बाद जब झटका लगा और आवाज सुनाई दी तो सभी यात्रियों की नींद खुल गई। इनमें से अधिकतर ने खुद को घायल अवस्था में पाया। अधिकतर यात्रियों को यह भी पता नहीं था कि हादसा कैसे हुआ, कहां हुआ।

चेन्नई के चार दोस्त घायल
चेन्नई के माधवरम उडयार निवासी विद्यासागर व कुमारेशन दिल्ली के रोहिनी सेक्टर 3 स्थित एलएनजेएन नेशनल इंस्टीट्यूट आफ क्रिमनलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस में एमए क्रिमनलॉजी के छात्र हैं। यमुनानगर में बिजनेस के सिलसिले से उनके पास चेन्नई से ही उनके दोस्त उदय कुमार और मनोज आए। सुबह दिल्ली से चारों दोस्त बिजनेस के सिलसिले से बस में सवार में होकर यमुनानगर आ रहे थे। जब हादसा हुआ तो तीन दोस्त आगे से दूसरे नंबर की सीट पर बैठे हुए थे।

छुट्टियां बिताकर गांव लौट रहा था परिवार  
हादसे में सबलपुर से बच्चों की छुट्टियों में अपने पैतृक घर गांव सोनीपत में गए एक परिवार के छह सदस्य भी घायल हुए जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। सबलपुर निवासी सतपाल अपनी पत्नी सीमा, बेटा राहुल, निर्मल, बेटी सुमन और एक वर्षीय कमल को साथ लेकर गर्मियों की छुट्टियों में सोनीपत अपने पैतृक घर में गए थे।


एक घंटे तक लगा रहा जाम  
हादसे के बाद सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे के बीचोंबीच आल्टो कार फंस गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed