फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accident, Two friends died, Yamunanagar

सड़क हादसों में दो दोस्तों सहित तीन की गई जान

Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर। Updated Wed, 20 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accident, Two friends died, Yamunanagar
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सोमवार रात रतनगढ़ स्थित इस्जैक कंपनी के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद काफी देर तक दोनों मृतक सड़क पर पड़े रहे। उधर, बिलासपुर-सढौरा मार्ग पर मारवां कला के नजदीक कार की टक्कर से बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हादसे वाहन चालकों की लापरवाही व तेज रफ्तार के चलते हुए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
 
बुआ के घर से लौट रहे थे दोनों दोस्त
गांव मैहलावाली निवासी विशाल (19) करीब एक माह से अपने मामा के पास चिट्टा मंदिर के नजदीक रहता था। सोमवार को विशाल अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर रादौर क्षेत्र के गांव जगूड़ी में अपनी बुआ के घर गया था। देर रात दोनों दोस्त वहां से वापस यमुनानगर लौट रहे थे। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जब उनकी बाइक गांव रतनगढ़ के नजदीक स्थित ईस्जैक कंपनी के सामने पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी वाहन चालक उन्हें कुचलता हुआ वहां से फरार हो गया। जिससे मौके पर ही दोनों दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों ने दोनों को सड़क पर पड़ा हुआ देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया।
विज्ञापन


काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे दोनों दोस्त  
हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद काफी देर तक दोनों दोस्तों के शव सड़क पर पड़े रहे। कुछ देर के बाद किसी राहगीर ने सड़क पर खून से लथपथ पड़े शवों को देख पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार कार्ड से हुई विशाल की शिनाख्त  
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने मृतक युवकों की शिनाख्त नहीं की। पुलिस मृतकों के कपड़ों की जांच की। जांच में मृतक विशाल की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई। जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। कुछ देर के बाद रादौर से यमुनानगर लौट रहे विशाल के मामा का लड़के प्रमोद ने विशाल की पहचान की और परिजनों को सूचित किया।

इकलौता बेटा था विशाल  
विशाल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर व गांव में मातम छाया हुआ था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। विशाल के पिता महिंद्र ने बताया कि उसका बेटा वेटर का काम करता था और परिवार के पालन पोषण में उसका हाथ बंटाता था। उसके पास दो बेटियां और विशाल इकलौता बेटा था। बेटियों की शादी कुछ साल पहले ही की थी।

कलाई पर गुदा हुआ है जगदीश  
समाचार लिखे जाने तक दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो उसकी कलाई पर जगदीश गुदा हुआ था। पुलिस ने विशाल के परिजनों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उसकी शिनाख्त नहीं की। विशाल के परिजन का कहना है कि मरने वाला युवक विशाल का दोस्त हो सकता है। लेकिन वह कौन है और कहां का रहने वाला है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
वर्जन
एसके स्टेट हाईवे पर रतनगढ़ के पास हुए हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे थे। दोनों युवक मृत अवस्था में थे। दोनों युवकों को कब्जे में लेकर एक युवक का पोस्टमार्टम करवा दिया है। दूसरे युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 एसआई ओमबीर, जांच अधिकारी, थाना सदर यमुनानगर।

पीछे से कार ने मारी टक्कर, एक दोस्त की मौत, दूसरा गंभीर
दूसरा हादसा सढौरा-बिलासपुर मार्ग पर लाल बहादुर शास्त्री कालेज के नजदीक हुआ। यहां पीछे से तेज रफ्तार आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। जिससे एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

गांव मारवां कलां निवासी सलीन खान (38) सोमवार को बिलासपुर में किसी काम से गया था। सोमवार रात को वह गांव के ही दोस्त प्रदीप के साथ वापस बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सढौरा रोड पर जब वह लाल बहादुर शास्त्री कालेज के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों दोस्तों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। जहां सलीन खान की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां उपचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। जबकि प्रदीप का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया। बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयाल चंद का कहना है कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed