फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident in yamanunanagar

ट्रैक्टर में ट्राली जोड़ते समय चपेट में आया किशोर, मौत

Thu, 18 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Thu, 18 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव गलौला में पंचायती गली के निर्माण के लिए इंटरलॉक टाइल से भरी ट्राली को ट्रैक्टर से जोड़ते समय एक किशोर इसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल हुए किशोर को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर दसवीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


खिजराबाद क्षेत्र के गांव भूड़कलां निवासी महबूब हसन का बेटा आदिल हसन (16) दसवीं कक्षा में पढ़ता था।  इन दिनों वह गांव गनौला में बन रही पंचायती गली के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। मंगलवार शाम को वह चालक के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर इंटरलॉक टाइलों से भरी ट्राली लेने गया था।
विज्ञापन


जब चालक ट्राली को ट्रैक्टर में जोड़ रहा था तो आदिल हसन बीच में खड़ा ट्राली जुड़वाने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर पीछे कर दिया, इससे आदिल ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आदिल को छछरौली स्थित अस्पताल में लाया गया, जहां उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने दिए जांच के निर्देश
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसके बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी भूड़कलां गांव के सरपंच सहित गांव के अनेक लोग और परिजन पहुंच गए। सुबह करीब सवा दस बजे डीएसपी अजय राणा भी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे। उन्होंने जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह से मामले की जानकारी ली और गहनता से जांच कर जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

वर्जन
आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। चालक की तलाश जारी है। जल्द ही उसेे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एएसआई जिलेसिंह, जांच अधिकारी, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed