फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accident, Collision, Death, Yamunanagar, Haryana

सड़क हादसों में ट्रक क्लीनर व कर्मचारी की मौत

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accident, Collision, Death, Yamunanagar, Haryana
एक्सीडेंट - फोटो : ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर। नेशनल हाईवे पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला हादसा नेशनल हाईवे 73ए पर इब्राहिमपुर के नजदीक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने पर हुआ। यहां एक युवक की मौत हो गई।
जबकि दूसरा हादसा नेशनल हाईवे 73 पर पांसरा फाटक के नजदीक हुआ। जहां ट्रक को ठीक करते हुए जैक स्लिप होने से आलुओं की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से क्लीनर की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

बाइक पेड़ से टकराई, मौत :
खिजराबाद क्षेत्र के गांव मलिकपुर बांगर निवासी कमल (35) गांव बलौड़ी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। रोजाना की तरह वह फैक्ट्री से काम समाप्त कर बाइक पर घर बुधवार रात को घर लौट रहा था। रास्ते में नेशनल हाईवे 73ए (जगाधरी पौंटा साहिब) पर इब्राहिमपुर के नजदीक उसकी बाइक की हैड लाइट खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के अंधेरे के बीच अचानक लाइट खराब होने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे कमल का भाई निर्मल मौके पर पहुंच गया।
उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल कमल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

आलुओं से भरा ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत
सहारनपुर के गांव मानकमऊ निसावी आश महोम्मद (23) ट्रक क्लीनर था। वह सहारनपुर के ही एक व्यक्ति के ट्रक पर लगा हुआ था। बुधवार को आश महोम्मद ट्रक चालक के साथ लुधियाना से आलुओं की बोरियों से भरा ट्रक लेकर सहारनपुर के लिए रवाना हुए। बुधवार रात को जब उनका ट्रक नेशनल हाईवे 73 (चंडीगढ़- रुड़की) पर पांसरा फाटक के नजदीक पहुंचा तो ट्रक का एक्सल टूट गया।
एक्सल ठीक करने के लिए क्लीनर आश महोम्मद ट्रक को जैक लगाने लगा। इस दौरान जैक अचानक स्लिप हो गया। इससे आलुओं की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया और क्लीनर ट्रक के नीचे दब गया।

ट्रक चालक ने अन्य लोगों की मदद से आनन फानन में क्लीनर को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed