फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ACB caught Patwari taking bribe

Yamuna Nagar News: एसीबी ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा

Wed, 11 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
ACB caught Patwari taking bribe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली (यमुनानगर)। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) तहसील छछरौली में पटवारी की ओर से भ्रष्टाचार फैलाने का मामला सामने आया है। पटवारी ने रिटायर्ड कर्मचारी व किसान से जमीन इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की थी। किसान तीन हजार रुपये पहले दे चुका था और 3000 देकर रंगे हाथ पकड़वाया गया है।
तहसील छछरौली के गांव चंगनोली निवासी महेंद्र सिंह हरियाणा रोडवेज से रिटायर्ड कर्मचारी व किसान ने बताया कि उनकी गांव में 142 कैनाल 6 मरले जमीन तक्सीम हुई थी। जिसका इंतकाल चढ़ाने के नाम पर पटवारी अशोक ने काफी समय तक इंतकाल को दर्ज न करके बार-बार चक्कर कटवाता रहा। जब उसको इंतकाल दर्ज करने के लिए आग्रह किया तो उसने कहा कि ऐसे इंतकाल दर्ज नहीं होगा। अगर इंतकाल दर्ज कराना है तो 10 हजार रुपये देने पड़ेंगे। मैंने कहा कि 10 हजार तो बहुत ज्यादा है और मेरी इतनी हैसियत नहीं है। पटवारी के साथ छह हजार में बात हो गई और तीन हजार रुपये उसको उसी समय दे दिए गए। उसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया गया। उसने बताया कि पटवारी उसको जायज काम के एवज में पैसों की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को वह एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को साथ लेकर पटवारी को बकाया तीन हजार देने पहुंचा, जहां पर ब्यूरो की टीम ने उसे रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं। कोई भी पटवारी बिना पैसे लिए काम करने को तैयार नहीं है। ऐसे भ्रष्ट लोगों का इलाज जनता को ऐसे ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed