फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Abhay created the most attractive poster at the talent show

Yamuna Nagar News: टैलेंट शो में अभय ने बनाया सबसे आकर्षक पोस्टर

Wed, 30 Sep 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Abhay created the most attractive poster at the talent show
राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में प्रतियोगिता के दौरान पेंटिंग बनाते विद्यार्थी संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में दो दिवसीय टैलेंट शो करवाया गया। कार्यक्रम के पहले दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अभय ने पहला, मानसी ने दूसरा व परमजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी में निर्भय टीम प्रथम, देवदत्त टीम द्वितीय व वंशिका टीम तृतीय रही। भाषण में महक ने पहला, चार्वी ने दूसरा व सलोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। काव्य पाठ में खुशप्रीत कौर ने पहला, काजल ने दूसरा व सलोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल गायन प्रतियोगिता में अरमान ने पहला, सानिया ने दूसरा व स्मृति ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

मोनो एक्टिंग में अदिति ने पहला, पारस ने दूसरा व काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता अनुकृति चौहान, अरुणा वर्मा, पप्पू ने प्रतियोगिता करवाई। वहीं, आरती ने परिणाम घोषित किए। निर्णायक मंडल में कर्ण सिंह, पप्पू, हरप्रीत, अमरपाल, अभिषेक, अरुणा वर्मा, डॉ. अमित कपूर, पूजा शर्मा, मोहिंदर, डॉ. अजय रत्न, चंचल व अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने किया। उप-प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम की ओवरऑल इंचार्ज डॉ. नंदिनी मोदगिल रहीं। प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed