{"_id":"6abc1c9001de5a03580b11b2","slug":"11-people-named-in-the-case-of-beating-a-villager-after-holding-him-hostage-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163727-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ग्रामीण को बंधक बना पीटने में 11 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ग्रामीण को बंधक बना पीटने में 11 नामजद
Wed, 30 Sep 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव फतेहपुर में ग्रामीण ने बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। थाना छप्पर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव फतेहपुर निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही मामचंद के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। वह 28 सितंबर को सुबह सवा पांच बजे वह गांव में जा रहा था। इस दौरान मामचंद, शशि, जसपाल, जसवंत, जगमोहन, राजमोहन, बृजमोहन, नैंसी, दिलप्रीत, प्रकाश कौर व सुरजीत सिंह ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी पिटाई। आरोपियों से जान से मारने की भी कोशिश की। वह किसी तरह से आरोपियों से छूटकर घर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के मुताबिक थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।