फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aashiq and Mohsin had ordered agricultural urea from UP

Yamuna Nagar News: आशिक व मोहसीन ने मंगवाया था यूपी से कृषि योग्य यूरिया

Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aashiq and Mohsin had ordered agricultural urea from UP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि योग्य यूरिया के 600 कट्टों से भरे ट्रक में पुलिस ने उन लोगों का पता लगा लिया है, जिन्होंने यूरिया मंगवाया था। पकड़ा गया यूरिया चांदपुर निवासी आशिक व टोडरपुर निवासी मोहसीन ने मंगवाया था। इस यूरिया को प्लाईवुड फैक्टरियों में ग्लू बनाने के लिए अवैध रूप से सप्लाई किया जाना था।
फैक्टरियों तक पहुंचने से पहले ही यह सीएम फ्लाइंग के हत्थे चढ़ गया। इस मामले में जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि यूरिया उत्तर प्रदेश में किस जगह से किसके पास से मंगवाया गया था। मामले में हुडा सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-17 थाना एरिया में सीएम फ्लाइंग की टीम ने अग्रसेन चौक के पास तिरपाल से ढका एक ट्रक पकड़ा था। इस ट्रक से 600 बैग कृषि योग्य यूरिया के मिले थे। चालक फरीद ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मेरठ से यह खाद लेकर आया था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पता लगा कि न तो इस खाद का कोई बिल था और न ही बिल्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रक के आगे एक कार चल रही थी। जिसके बताए अनुसार ही ट्रक फैक्ट्री में जाना था, लेकिन उससे पहले यह पकड़ लिया गया। आगे चल रही कार में सवार लोग फरार हो गए। हुडा थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि यूरिया चांदपुर निवासी आशिक व टोडरपुर निवासी मोहसीन ने मंगवाया था। दोनों की तलाश की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed