फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AAP workers took to the streets on the issue of unemployment

Yamuna Nagar News: बेरोजगारी के मुद्दे पर आप कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

Sat, 10 Feb 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
AAP workers took to the streets on the issue of unemployment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बेरोजगारी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान हरियाणा संगठन मंत्री आदर्श पाल की नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युवा मांगे अपना अधिकार, जवाब दो सरकार...जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ में लिए सरकार विरोधी नारेबाजी की।
आदर्श पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर साल 50 हजार रोजगार देने की बात करती थी और अभी तक 10 हजार युवाओं को सरकारी रोजगार नहीं दे पाई है। सरकार युवाओं को युद्ध ग्रस्त देशों में काम करने के लिए भेजने का काम कर रही है, जहां से और देश अपने नागरिकों को निकालने का काम कर रहे हैं। सरकार सिर्फ युवाओं को बहकाने का काम कर रही है। यही युवा आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को आईना दिखाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र से ज्वाइंट सेक्रेटरी ललित त्यागी ने कहा कि युवाओं को रोजगार के नाम पर 18 हजार रुपये प्रति माह का कौशल रोजगार दे रहे हैं। जब किसी कार्य की छह माह से ज्यादा जरूरत होती है, उसको कौशल रोजगार के तहत क्यों भर्ती किया जाता है। आज महंगाई के दौर में इतने कम पैसे में परिवार का भरण पोषण युवा कैसे करेगा, यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष गगनदीप ने कहा कि हरियाणा में काफी स्वीकृत पद रिक्त हैं, सरकार उनको भरने का काम करे। लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष कर्मवीर बुटर ने कहा कि सरकार खानापूर्ति के लिए कौशल रोजगार के जरिए भर्तियां कर रही है, उसमें भी युवाओं का शोषण हो रहा है। इस मौके लोकसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष लक्ष्मण विनायक, सचिव राहुल भान, युवा अध्यक्ष अनिल, महिला अध्यक्ष रीटा रानी, एससी सेल अध्यक्ष बिरलाल, मोहित त्यागी, विकास जैन , अवनीश त्यागी, कपिल सांगवान, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed