फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   AAP has become a hub of corruption: Raghubir Singh

भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी आप : रघुबीर सिंह

Mon, 30 Jun 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 30 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
AAP has become a hub of corruption: Raghubir Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता रघुबीर सिंह छिंदा ने रविवार को आम आदमी पार्टी पर तीखा सियासी हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। आम आदमी पार्टी की सरकार जब दिल्ली में थी, तब वहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। पंजाब में उनकी सरकार है तो राज्य में नशे की समस्या ने गंभीर रूप धारण का लिया है। वे पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब का युवा नशे का आदि हो चुका है। 14 अप्रैल को यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर के जन्मदिवस पर देश को कई परियोजनाएं समर्पित की है। उस पर सवाल उठाने वाले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है बल्कि उन्होंने बाबा साहब का भी अपमान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम यमुनानगर में किया गया। यह शहर के लिए गौरव की बात है। छिंदा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारे पर जो खर्च का ब्कोरा जिले के अधिकारियों ने उनको दिया था, वह फाइनल नहीं है। उसको तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। यह एक सोची-समझी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed