{"_id":"68e6b221b60948e92f0e0f45","slug":"a-youth-was-beaten-up-after-stopping-his-bike-four-booked-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145096-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक रोक युवक को पीटा, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक रोक युवक को पीटा, चार पर केस
Thu, 09 Oct 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव शेरपुर मोड़ के पास गांव सिंगपुरा के धर्मवीर पर प्रिंस नाम के युवक ने चार साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। इसमें बाद प्रिंस व उसके साथ मौके से भाग गए। घायल धर्मवीर को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने धर्मवीर की शिकायत पर मारपीट के आरोप में प्रिंस को नामजद कर अन्य तीन-चार लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में धर्मवीर ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले प्रिंस उर्फ पारसी के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था। तब लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया, पर उसके बाद से प्रिंस उससे रंजिश रखने लगा। धर्मवीर ने बताया कि पांच अक्तूबर की शाम करीब पौने सात बजे वह बाइक से घर जा रहा था, तब शेरपुर मोड के पास प्रिंस ने अपने चार अन्य साथियों के साथ उसे रोक लिया। देखते ही प्रिंस व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। इसके बाद प्रिंस व उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।