{"_id":"619803aa9abce73a8d6f9a0b","slug":"a-young-man-who-went-to-his-in-laws-house-to-pick-up-his-wife-was-beaten-up-hanged-himself-yamuna-nagar-news-knl90155097","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके गई पत्नी को लेने गए व्यक्ति से मारपीट, घर आकर फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके गई पत्नी को लेने गए व्यक्ति से मारपीट, घर आकर फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर जगाधरी के गांव ज्ञानेवाला निवासी गुलशन ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और साले पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई का कहना है कि उसका भाई मायके गई अपनी पत्नी को लेने गया था। जहां उसके ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को भेजने से मना कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। घर आकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और साले पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव ज्ञानेवाला निवासी भूपेंद्र सिंह ने सदर जगाधरी थाने की पुलिस से शिकायत की है कि उसके भाई गुलशन की शादी वर्ष 2018 में बलाचौर निवासी भावना के साथ हुई थी। आरोप है कि उसकी भाभी भावना शुरू से ही उसके भाई से झगड़ा करती थी और कहती थी कि उसे वह पसंद नहीं है। बार-बार झगड़ा कर वह अपने मायके चली जाती थी। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में अपनी गलती मान ली थी और कुछ समय के लिए ससुराल आ जाती थी। इस दौरान भाई के साथ मारपीट करती थी। जब उसका भाई मायके गई अपनी पत्नी को लेने जाता था, वहां पर भी उसकी पत्नी और साला रोहित उसके साथ मारपीट कर उसे भगा देते थे। कुछ दिन पहले भी उसकी भाभी अपने मायके चली गई थी। 16 नवंबर को उसका भाई अपनी पत्नी को लेने ससुराल बलाचौर गांव गया था। वहां पर उसकी पत्नी और साले ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इससे उसका भाई परेशान था। 18 नवंबर को घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वे उसके कमरे में गए तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया।
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मृतक की पत्नी और साले पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।