फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man was duped of Rs 3 lakh on the pretext of sending him to Latvia.

Yamuna Nagar News: लातविया भेजने का झांसा देकर युवक से ठगे तीन लाख रुपये

Thu, 01 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 01 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 3 lakh on the pretext of sending him to Latvia.
यमुनानगर। कांहड़ी खुर्द गांव निवासी युवक ने दो लोगों पर विदेश भिजवाने का झांसा देकर करीब तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में उड़ीसा के गंजम जिले के बहरामपुर सदर निवासी मानस रंजन और पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने दिल्ली के अंसल चैंबर, बीकाजी कामा पैलेस में अपना कार्यालय दिखाकर भरोसा दिलाया, लेकिन न तो युवक को विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए।
विज्ञापन

कांहड़ी खुर्द गांव निवासी हरमिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब दो वर्ष पूर्व दोहा (कतर) में संजीव कुमार के साथ एक कंपनी में काम करता था। जनवरी 2025 में दोनों भारत लौट आए। इसी दौरान संजीव का फोन आया, जिसने बताया कि उसका परिचित मानस रंजन लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और उसे यूरोप के लातविया भिजवा देगा।
विज्ञापन

बेहतर भविष्य की आस में हरमिंद्र उनकी बातों में आ गया। शिकायत के अनुसार मानस रंजन से बात करने पर उसने दस्तावेज और वीजा फाइल तैयार कराने के नाम पर रुपये मांगे। इस पर हरमिंद्र ने आरोपी को करीब तीन लाख रुपये दे दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed