फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A young man was defrauded of Rs. 10.30 lakh

Yamuna Nagar News: धोखाधड़ी कर युवक से हड़पे 10.30 लाख रुपये

Sun, 01 Feb 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A young man was defrauded of Rs. 10.30 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के पृथ्वी नगर निवासी रमनदीप सिंह ने शिव कॉलोनी निवासी एक युवक पर धोखाधड़ी कर 10 लाख 30 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित रमनदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि उसकी शिव कॉलोनी निवासी लविश कुमार के साथ पहले से जान-पहचान थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने नौ अगस्त 2025 से एक अक्तूबर 2025 के बीच अलग-अलग तरीकों से उससे 10 लाख 30 हजार रुपये हासिल कर लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने रकम लौटाने का भरोसा दिया। तय समय बीतने के बाद भी उसने रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन

जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी। जब दबाव बनाया गया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी नरेंद्र का कहना है कि आरोपी लविश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed