{"_id":"67eee7200c76fe217d0892fe","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-a-canal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135619-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नहर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नहर में डूबने से युवक की मौत
Fri, 04 Apr 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। हथिनी कुंड बैराज पर घूमने आए चार युवकों में से एक युवक डूब गया। आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान चिलकाना निवासी नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिलकाना निवासी नूर मोहम्मद वीरवार को हथिनी कुंड बैराज पर अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। हथिनी कुंड बैराज पर घूमते समय नूर मोहम्मद पश्चिमी नहर में गिरकर डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
दोस्तों ने अन्य लोगों ने डूबे नूर मोहम्मद को बचाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद एक व्यक्ति ने पानी में डूबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के साथी उसको प्रताप नगर अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टर ने उसकी मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। प्रताप नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रताप नगर थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज पर घूमने आए युवकों में से एक युवक की पश्चिमी नहर में डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।