फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   a

मंडियों में धान ही नहीं गेहूं की बोरियों के भी लगे चट्टे, आढ़ती किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
a
अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। जिले की 13 मंडियों में अवाक के साथ खरीद भी हो रही है। लेकिन उठान न होने के कारण मंडियां धान की बोरियों से अट गई हैं। मंडियां में केवल धान ही नहीं बल्कि गेहूं की बोरियों से अटी पड़ी हैं। उठान न होना किसानों व आढ़तियों पर भारी पड़ रहा है। आढ़तियों की माने तो जिले की 13 मंडियों में करीब छह लाख गेहूं और धान की बोरियां पड़ी हुई हैं। ताजा फसल के लिए उन्हें जगह नहीं मिल पा रही है। फड़ पर बोरियों के ढेर लगे हुए हैं। आलम यह कि किसानों को अपनी फसल खुले और सड़कों पर रखनी पड़ रही है। वहीं प्रशासन खरीद और उठान के व्यापक प्रबंध और मंडियों में सभी सुविधाओं के होने का दावा कर रहा है। लेकिन हकीकत इसके उल्ट है।
विज्ञापन

एक दिन बंद रही खरीद
प्रशासन ने पिछले सप्ताह रविवार को खरीद पर एक दिन की रोक लगा दी थी। इस दिन केवल उठान का लक्ष्य रखा गया था। इसके बावजूद मंडियां खाली न हो सकीं। अब आठ दिन बाद मंडियों में छह लाख से ज्यादा अनाज की बोरियां पड़ी हैं।
विज्ञापन

दस दिन से नहीं हुआ भुगतान
आढ़ती एसोसिएशन जिला प्रधान शिव कुमार संधाला ने बताया कि सरकार की ओर से तीन दिन के भीतर भुगतान का नियम बनाया गया है। देरी होने पर साढ़े 12 प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान किया जाने का प्रावधान है। लेकिन खरीद के दस दिन बाद भी उनको पेमेंट नहीं हो पाई है। जिस कारण उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान रोज आढ़तियों से पेमेंट के बारे कॉल कर पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से लगाई गुहार
मंडियों की अव्यवस्थाओें से अधिकारी भी भलिभांति परचित हैं। आढ़ती किसान विरोध न कर दें, इसे लेकर अधिकारी उनके बीच भी पहुंच रहे हैं, ताकि उन्हें हौसला बंधाया जा सके। शनिवार को भी अधिकारियों ने जिले की विभिन्न मंडियों का दौरा किया। यहां अधिकारियों ने उन्हें निरंतर उठान व जल्द भुगतान का आश्वासन दिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम ने किया मंडी का दौरा
साढौरा। शनिवार को अनाजमंडी का अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम ने दौरा किया। इस दौरान किसानों व आढ़तियों ने अधिकारी के सामने अपना दुखड़ा रोया और बताया कि कैसे मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पोर्टल ना चलने से परेशानियां सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही धान की पेमेंट व मंडी से गेहूं उठान न होने की समस्या भी आढ़तियों ने रखी। इसी पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलबी की। जल्द से जल्द गेहूं उठान के निर्देश भी दिए। उनके साथ एसडीएम भारत भूषण, डीएफएससी सुनिल शर्मा, डीएम वेयरहॉउस दिनेश पांडेय, डीएम हैफेड अनूप नैन, मंडी सचिव अफसर सिंह, नायब तहसीलदार भारत भूषण, एसएचओ बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed