फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A woman who came to visit her daughter was attacked and her car was damaged

Yamuna Nagar News: बेटी से मिलने आई महिला पर हमला कर तोड़ी कार

Wed, 07 Jan 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A woman who came to visit her daughter was attacked and her car was damaged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र में पति से चल रहे विवाद के बीच बेटी से मिलने आई महिला पर उसके ससुरालियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि महिला के साथ मारपीट की गई और उसकी स्विफ्ट कार में जमकर तोड़फोड़ की गई। हमले में महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करनाल निवासी कुंता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पानीपत जिले के बपौली में एक कोचिंग सेंटर चलाती हैं। उनका अपने पति और सास के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह पति से अलग रह रही है। उनकी दस वर्षीय बेटी पति के पास है। पति बेटी के साथ प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को वह अपनी बेटी से मिलने के लिए यहां आई थी। गांव पहुंचने पर घर में पति और बेटी मौजूद नहीं थे। कुछ देर इंतजार के बाद जब वह लौटने लगी तो गली में पति, देवर और बेटी को आते हुए देखा। इसके बाद वह दोबारा घर पहुंची। उसे बेटी से मिलने नहीं दिया गया। निराश होकर वह करनाल लौटने लगी। इसी दौरान रास्ते में उसकी ननद थार गाड़ी में तीन-चार युवकों के साथ वहां पहुंची और उसकी कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंता देवी का आरोप है कि ननद और उसके साथ आए युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से उसकी स्विफ्ट कार के शीशे व अन्य हिस्से तोड़ दिए। हमले में उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।

वर्जन
मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है जांच रिपोर्ट अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - गुरदयाल सिंह, थाना प्रभारी प्रतापनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed