{"_id":"6937257a5e510d7b100265a8","slug":"a-woman-was-swindled-out-of-98000-rupees-under-the-pretext-of-being-given-tasks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147924-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टास्क देने के नाम पर महिला से 98,000 ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टास्क देने के नाम पर महिला से 98,000 ठगे
Tue, 09 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। टेलीग्राम पर वर्क फ्रॉम होम व टास्क पूरा करने के नाम पर गांव पृथ्वीपुर निवासी रीटा देवी से 98 हजार रुपये ठग लिए। थाना साइबर पुलिस ने शिकायत मिलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में रीटा देवी ने बताया कि गत सात सितंबर को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जब उसने मैसेज पर क्लिक किया तो वह एक टेलीग्राम एप ग्रुप से जुड़ गई। जहां पर वर्क फ्रॉम होम के संबंध में बातचीत चल रही थी। इसके बाद आरोपियों ने उससे बात करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे वर्क फ्रॉम होम करके अधिक पैसा कमाने का लालच दिया। उसने आरोपियों पर विश्वास करके वर्क फ्रॉम होम करने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने उसे टास्क देने शुरू कर दिए। आरोपियों ने टास्क के नाम पर उसे 98 हजार सात सौ जमा करवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे प्रॉफिट के पैसे नहीं दिए। जब उसने आरोपियों से पैसे मांगे तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
बाद में आरोपियों ने उसे ग्रुप से एग्जिट कर दिया। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की की जा रही है। आरोपी का सुराग लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।