{"_id":"6898ed429ec15a098e07b5eb","slug":"a-woman-was-robbed-of-her-gold-earrings-on-the-pretext-of-giving-her-a-lift-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-142087-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से ठगी सोने की बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लिफ्ट देने के बहाने महिला से ठगी सोने की बालियां
Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए जा रही महिला से बाइक सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने सोने की बालियां, 600 रुपये व मिठाई के दो डिब्बे ठग लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में छोटी लाइन नजदीक पंचायती गुरुद्वारा निवासी निर्मला ने बताया कि वह कैंप में अपने भाई चरणदास को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए अपने घर से एक छोटा बैग लेकर चली थी। वह पैदल रेलवे पुल को क्रॉस कर जैसे ही शुगर मिल गेट सहारनपुर रोड पर पहुंची, इसी दौरान पीछे से बाइक सवार युवक आया और उसे नमस्ते कर पूछा कि आप कहां जा रही हैं।
उसने युवक को कैंप जाने के बारे में बताया। युवक ने कहा कि वह भी कैंप जा रहा है। उसे वहां छोड़ देगा। आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसका बैग डिग्गी पर आगे रख लिया। कुछ दूर चलने के बाद इज्जैक फैक्ट्री के गेट के पास उसने बाइक रोक ली और उसे नीचे उतार दिया। आरोपी कहने लगा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है।
विज्ञापन
आपने कानों में जो सोने की बालियां डाल रखी हैं, उसे दे दो। महिला ने बताया कि आरोपी ने धोखाधड़ी करके उसके कानों की दोनों बालियां ले लीं और उसी के बैग से 100 रुपये का नोट निकालकर बालियों को उसके ऊपर रखकर बोला कि वह इसे बैग में डाल रहा है। आरोपी ने बैग से मोबाइल निकालकर उसे दे दिया। जिसके बाद आरोपी उसका बैग लेकर भाग गया। जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।