फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A woman was held captive and forced into prostitution for 13 days

Yamuna Nagar News: बंधक बनाकर महिला से 13 दिन तक कराई वेश्यावृत्ति

Sun, 18 Aug 2024 04:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
A woman was held captive and forced into prostitution for 13 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन







यमुनानगर। जगाधरी की एक कालोनी से महिला को अगवा कर 13 दिन तक बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने का मामला सामने आया है। आरोप हडौली निवासी निवासी पूजा, पति बिट्टू, बेटे अंकित, साहिल व भीलछप्पर निवासी पिंकी व अन्य पर लगा है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर छह आरोपियों को काबू कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
एक कालोनी निवासी 25 वर्षीय महिला ने बताया कि उसने किराये पर दुकान लेकर ब्यूटी पार्लर खोला था। काम सही न चलने की वजह से वह किराया नहीं दे पा रही थी। इस पर उसने घर पर ही पार्लर का काम शुरू कर दिया। एक अगस्त को उसके पास हडौली निवासी पूजा अपनी पुत्रवधू के साथ पार्लर का काम कराने के लिए आई।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान पूजा ने कहा कि वह उसे बिलासपुर में ब्यूटी पार्लर पर लगवा देगी। वहां वेतन भी अच्छा मिलेगा। जिस पर महिला उसकी बातों में आ गई। तीन अगस्त को पूजा का बेटा साहिल बाइक पर उसके घर आया और अपने साथ लेकर बिलासपुर में एक मकान में लेकर गया। जहां पर पूजा, उसका दूसरा बेटा अंकित व पिंकी मिले। इस दौरान आरोपियों ने मिलीभगत कर उसे खाने के लिए मिठाई दी। जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब होश में आई तो वह नग्न अवस्था में थी। इस बारे में आरोपियों से बात की तभी साहिल ने एक वीडियो दिखाई। जिसमें वह उसके साथ गलत काम कर रहा था। जब उसने आरोपियों को इस बारे में शिकायत करने की धमकी दी तो उन्होंने उसे कमरे में ही बंधक बना लिया। 13 दिन तक उसे कमरे में ही बंधक बनाकर रखा। जब वह विरोध करती तो आरोपी उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगते।
आरोप है कि हर रोज उसके पास चार पांच लोगों को भेजते जो उसके साथ गलत काम करते। जिनसे वह एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से रुपये लेते। जब भी वह घर जाने की जिद करती तो आरोपी उससे मारपीट करते थे। 15 अगस्त को आरोपी पूजा की पुत्रवधू घर से बिना बताए कहीं चली गई। तब भी आरोपियों ने उस पर शक जताते हुए मारपीट की। 15 अगस्त की रात को वह किसी तरह से मौका पाकर वहां से भाग निकली और महिला थाने आकर शिकायत दी।

महिला से वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पिंकी, उसका पति बिट्टू, पूजा, उसके बेटे अंकित, साहिल व एक रिश्तेदार देवीलाल को काबू कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। - मीना, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed