{"_id":"68bb3060d103b4196d0d7074","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-65-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143350-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती को लगाई साढ़े छह लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती को लगाई साढ़े छह लाख की चपत
Sat, 06 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) में असिस्टेंट मैनेजर लगाने के नाम पर युवती से साढ़े छह लाख रुपये हपड़ लिए गए। आरोप महावीर कॉलोनी निवासी नीतिश कुमार पर लगे हैं। युवती की शिकायत पर शहर जगाधरी थाना पुलिस ने नीतिश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
शिकायत के अनुसार सिविल अस्पताल जगाधरी कैंपस निवासी दीक्षा ने ग्रेजुएशन किया था। वह नौकरी की तलाश में थी। वर्ष 2024 में उसके परिवार के सदस्यों की मुलाकात महावीर कॉलोनी निवासी नीतिश कुमार से हुई। नीतिश ने राजनीतिक लोगों से अच्छी जान पहचान होने का हवाला देकर दीक्षा के परिवार को सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।
कहा कि एफसीआई में असिस्टेंट मैनेजर लगवा देगा। इसके लिए सात लाख रुपये का खर्च बताया। उसकी बातों में आकर उसे दस्तावेज दे दिए। साथ ही साढ़े छह लाख रुपये भी दिए। काफी समय बीतने पर भी जब नौकरी नहीं लगी तो नीतिश से बात की, तब उसने कहा कि जल्द ही नियुक्ति पत्र ईमेल पर आ जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद ई-मेल पर फर्जी नियुक्ति पत्र डाल दिया। इस बारे में पता लगा तो नीतिश से रुपये वापस मांगे, पर उसने रुपये नहीं लौटाए। तब पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।