फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A WagonR car hit five women who were walking on the road

Yamuna Nagar News: वैगनआर ने पैदल जा रही पांच महिलाओं को मारी टक्कर

Sat, 24 Jan 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A WagonR car hit five women who were walking on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में गांव फतेहगढ़ के पास सफेद रंग की वैगनआर कार ने पैदल जा रही पांच महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कुछ देर रुका और बाद में कार लेकर भाग गया। थाना बूड़िया पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायलों की पहचान कांता, इसरो देवी, संतोष देवी, प्रेमवती और प्रेमवती के रूप में हुई है। सभी महिलाएं जसबीर उर्फ जस्सी के ट्यूबवेल के सामने मुख्य सड़क के किनारे पहुंची ही थीं कि पीछे से आई कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद विजय, जय सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने तुरंत मदद की। राहगीरों की सहायता से घायलों को पहले बीएम अस्पताल बूड़िया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। एक घायल प्रेमवती पत्नी चिरंजी लाल को परिजन कोहली अस्पताल जगाधरी ले गए। इलाज के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल यमुनानगर में सभी घायलों का मेडिकल कराया गया। पीड़िता कांता देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई इम्तियाज अली ने बताया कि कार नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है और चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed