फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A two-day camp will be held at DPS on 23rd and 24th.

Yamuna Nagar News: डीपीएस में 23 व 24 को लगेगा दो दिवसीय शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A two-day camp will be held at DPS on 23rd and 24th.
बैठक के दौरान पदा​धिकारियों को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष व उप​स्थित अन्य। प्रवक्ता
जगाधरी। भाजपा की ओर से 23 व 24 मई को भंभौली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। शिविर की तैयारियों के लिए बुधवार को स्कूल परिसर में व्यवस्था प्रमुखों की बैठक हुई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में बुलाई गई। इस दौरान राजेश सपरा ने बताया कि शिविर 23 मई सुबह नौ बजे शुरू होगा और समापन 24 मई शाम को किया जाएगा। शिविर में रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी रहेगी। इसमें जिले के चयनित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश संगठन की ओर से 14 प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। जिला पर्यवेक्षक प्रमोद कौशिक ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों, वैचारिक विषयों और जनसंपर्क से जुड़े पहलुओं की जानकारी देना है। बैठक में विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों के साथ चर्चा भी की। वर्ग प्रभारी रामनिवास गर्ग ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और लंबित कार्य निर्धारित समय पर निपटने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, नरेंद्र राणा, आईटी प्रमुख शुभम दत्ता, विनीत कौर, वीरेंद्र मुंझाल, राजकुमार, पवन गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed