{"_id":"633f41247752792051149a23","slug":"a-truck-filled-with-mining-material-crushed-the-young-man-the-body-divided-into-two-parts-yamuna-nagar-news-knl1236139101","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन सामग्री से भरे ट्रक ने युवक को कुचला, दो हिस्सों में बंटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन सामग्री से भरे ट्रक ने युवक को कुचला, दो हिस्सों में बंटा शव
विज्ञापन
लेदी से कोट रोड पर गांव दादूपुर जट्टान के पास में खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में ट्रक के टायर के नीचे आने से युवक का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दादूपुर जट्टान निवासी सतीश मित्तल (36) वीरवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास हो रहे भंडारे में जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। जैसे ही वह गांव की गली से निकलकर सड़क पर चढ़े तो कोट की तरफ से आ रहे खनन सामग्री से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मृतक का पेट से नीचे का हिस्सा सड़क पर एक जगह पड़ा था। वहीं, टांगों से ऊपर का हिस्सा करीब 20 मीटर दूर पड़ा था। वहीं सड़क पर करीब सौ मीटर तक खून से सने टायर के निशान बनते चले गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से सड़क से शव के टुकड़ों को समेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक सतीश मित्तल के भाई मनीष कुमार के बयानों पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण व पूर्व जिला परिषद सदस्य यजुविंद्र सिंह ने बताया कि सतीश गांव में ही किराने की दुकान करता था। उसके दो बच्चे हैं, वह गरीब परिवार से हैं। बच्चे अभी बहुत छोटे हैं। उन्होंने प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवार को उचित मुआवजे की गुहार लगाई।
विज्ञापन
खनन सामग्री से ओवरलोड भरे वाहनों ने मचाया आतंक -
क्षेत्रवासी काका सुखबीर, यासीन, गुरिंदर सिंह, केशव, वली, डा. वाजिद, कर्म सिंह, मेमसिंह, पहल सिंह ने बताया कि शेरपुर से लेकर कोट तक खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों ने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उनका कहना है कि अभी दो दिन पहले ही साढौरा के सरावां में एक ट्रक ने दो युवकों को कुचल दिया था।
छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम का कहना है कि दादूपुर जट्टान में ट्रक की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।