फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A tractor-trailer broke down on the road, causing a traffic jam

Yamuna Nagar News: सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राली खराब, यातायात बाधित

Wed, 17 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
A tractor-trailer broke down on the road, causing a traffic jam
कैल के पास गन्ने की ट्राली खराब होने से जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद - फोटो : भिनगा में सुबह 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी-अंबाला मार्ग पर कैल गांव से आगे सरस्वती शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खराब हो गई। ट्राली सड़क के बीच में खड़ी होने से मार्ग पर जाम लग गया। इसे कई घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। जहां पर ट्राली खड़ी थी वहां पर से वन-वे करके वाहन चालक निकले। सुबह से दोपहर तीन बजे तक सड़क पर ऐसे ही यातायात प्रभावित रहा।

लोगों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली सुबह के समय खराब हुई, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के बीच में ट्राली खड़ी होने के कारण वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हो गए कि मौके से वाहनों को वन-वे करके निकाला गया। सुबह से लेकर दोपहर करीब तीन बजे तक इसी तरह यातायात प्रभावित रहा और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे वाहन चालक दीपक ने बताया कि शुगर मिल में गन्ना लेकर जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों की चौड़ाई और लंबाई काफी अधिक होती है। जब ये ट्रालियां सड़क पर चलती हैं तो पीछे से आने वाले वाहनों को ओवरटेक करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि ट्रालियों में गन्ने की मात्रा सीमित की जाए, ताकि सड़क पर यातायात सुचारु रूप से चल सके। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में गन्ना लेकर शुगर मिल जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरती हैं। इनके खराब होने या सड़क पर रुकने से आए दिन यातायात बाधित होने की समस्या सामने आती है।

कैल के पास गन्ने की ट्राली खराब होने से जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद

कैल के पास गन्ने की ट्राली खराब होने से जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद- फोटो : भिनगा में सुबह 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed