फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A sports stadium will be constructed in Lalhadi village at a cost of 13 crores

Yamuna Nagar News: ललहाड़ी गांव में 13 करोड़ की लागत से होगा खेल स्टेडियम का निर्माण

Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A sports stadium will be constructed in Lalhadi village at a cost of 13 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खंड छछरौली के गांव ललहाड़ी में खेल स्टेडियम का निर्माण होगा। निर्माण लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 13 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया था, जिसकी अप्रूवल आ गई है। जिस जगह पर स्टेडियम व भवन का निर्माण होना है, वहां से मिट्टी के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल सकेगा कि यह जमीन स्टेडियम के लिए उपयुक्त है या नहीं।
छछरौली क्षेत्र में काफी समय से खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की मांग की जा रही थी। इसके लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। हरियाणा खेल विभाग के निदेशक संजीव वर्मा भी ललहाड़ी कलां से ताल्लुक रखते हैं। इस पर उनका अपने गांव के प्रति विशेष लगाव रहा है। उन्होंने इस बारे में ललहाड़ी गांव की ग्राम पंचायत से बात की और स्टेडियम के लिए जमीन मांगी।
विज्ञापन

गांव व आसपास के युवाओं के भविष्य को देखते हुए पंचायत ने सात एकड़ जमीन स्टेडियम निर्माण के लिए दी। इस साल के आखिर तक खेल स्टेडियम का काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक खेल स्टेडियम बनने से यहां क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, बास्केटबाल, कबड्डी, जिमनास्टिक बैडमिंटन टेबल टेनिस समेत अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ललहाड़ी कलां के सरपंच प्रदीप कुमार, मानकपुर गांव के सरपंच मुस्तकीम खान, जंगशेर ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण होने से युवाओं का ध्यान केवल खेलों पर होगा। वह नशा या चोरी जैसे अपराधों से दूर रहेंगे। अब तो यही मांग है कि जल्द से जल्द स्टेडियम का निर्माण शुरू करवा कर इसमें सभी तरह की सुविधाएं खिलाड़ियों को मुहैया कराई जाएं। प्रदेश सरकार खिलाडि़यों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इलाके के 36 गांवों के युवाओं को मिलेगा फायदा

ललहाड़ी गांव में स्टेडियम बनने से छछरौली व व्यासपुर ब्लॉक के तीन दर्जन गांवों के युवाओं को फायदा होगा। साथ लगते गांवों जोगीवाड़ा, पिरथीपुर, सलेमपुर कोही, नगली, राजपुर, गढ़वाली, गोराबनी, रणजीतपुर, भगवानपुर, धनौरा, कोट कलसिया, डारपुर, जाटांवाला, फकीर माजरा, ढाकवाला, सिपियांवाला, खानूवाला, लेदी, डमौली, दादूपुर सैनी, भमनौली, व्यासपुर, मलिकपुर बांगर, जटपुरा, अराइयांवाला, चौराही समेत 20 किलोमीटर तक के दर्जनों गांवों के युवाओं को फायदा होगा। स्टेडियम न होने से ज्यादातर खिलाड़ी तैयारी करने के लिए छछरौली या फिर तेजली खेल परिसर जगाधरी का रुख करते हैं।

खेल विभाग की तरफ से ललहाड़ी कलां गांव में स्टेडियम बनवाया जा रहा है। स्टेडियम का निर्माण पीडब्ल्यूडी की तरफ से किया जाएगा। स्टेडियम व भवन निर्माण पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मिट्टी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। जल्द ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। -अमित मलिक, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed