{"_id":"696fd42fcf19a0165b0ff9f1","slug":"a-scorpio-vehicle-loaded-with-acacia-wood-was-seized-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150196-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी से लदी स्कॉर्पियो पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी से लदी स्कॉर्पियो पकड़ी
Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर। गांव खिल्लावाला क्षेत्र से खैर की लकड़ी लेकर जा रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया। चालक और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
विभाग को 19 जनवरी की रात करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली थी कि गांव खिल्लावाला से एक स्कॉर्पियो में खैर की लकड़ी भरकर जाटांवाला की ओर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने शाहजहांपुर पुल के पास नाकाबंदी की। करीब आठ बजे संदिग्ध वाहन आता दिखा। टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी। इसके बाद सरकारी वाहन से पीछा किया गया। करीब साढ़े आठ बजे बोल्टापुर कब्रिस्तान की ओर कच्चे रास्ते पर चालक वाहन छोड़कर भगा निकले। जांच करने पर स्कॉर्पियो से खैर की लकड़ी बरामद हुई। वाहन में कुल 25 टुकड़े पाए गए संवाद