फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A roadside eatery and two liquor shops were fined for littering

Yamuna Nagar News: गंदगी फैलाने पर ढाबा व दो शराब ठेकों का चालान

Tue, 20 Jan 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A roadside eatery and two liquor shops were fined for littering
खुले में गंदगी फैलाने पर काटा गया चालान दिखाता दुकानदार। प्रवक्ता - फोटो : सारस तिराहे के पास राहुल गांधी का स्वागत करते लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुले में गंदगी डालने वालों की अब खैर नहीं होगी। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। खुले में कचरा डालने वाले दुकानदारों और नागरिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम की टीम ने वर्कशॉप रोड, फर्कपुर और जोड़ियों क्षेत्र में एक ढाबे और दो शराब ठेकों के चालान काटकर जुर्माना वसूला।

वर्कशॉप रोड पर ढाबा संचालक और उसके कारिंदों की ओर से खुले में गंदगी डाली जा रही थी। मौके पर पहुंची निगम टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ढाबा संचालक का 500 रुपये का चालान किया। साथ ही कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा खुले में गंदगी डाली गई तो दुकान का सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी तरह फर्कपुर में एक शराब ठेके के पास गंदगी फैली हुई मिली। जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि यह गंदगी शराब ठेके के कारिंदे द्वारा डाली गई थी। निगम की टीम ने मौके पर ही संबंधित कारिंदे का 2000 रुपये का चालान काटा और गंदगी को तुरंत साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ियों क्षेत्र में भी शराब ठेके के बाहर इसी प्रकार गंदगी फैली हुई पाई गई। जांच में पुष्टि होने पर वहां भी ठेके के कारिंदे का 2000 रुपये का चालान किया गया। दोनों मामलों में निगम अधिकारियों ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा खुले में कचरा डाला गया तो चालान के साथ-साथ ठेके का सामान भी जब्त किया जाएगा।


नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर अतिक्रमण करने वालों, प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों और खुले में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। वार्ड एक से 11 तक सीएसआई हरजीत सिंह तथा वार्ड 12 से 22 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। निगम की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कचरा केवल नगर निगम के वाहनों में ही डाला जाए, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed