Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A reserved special train will run between Chandigarh and Patna on the 6th for Diwali.

Yamuna Nagar News: दिवाली के लिए चंडीगढ़-पटना के बीच 6 को चलेगी आरक्षित विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A reserved special train will run between Chandigarh and Patna on the 6th for Diwali.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से चंडीगढ़ और पटना के बीच दिवाली के लिए आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के संचालन से चंडीगढ़, अंबाला, सहारनपुर सहित मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में अंबाला मंडल के अंबाला छावनी और सहारनपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इसका ठहराव यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर नहीं दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन 04509-10 चंडीगढ़ से पटना के बीच चलाई जा रही है। इस दौरान ट्रेन 04510, 6 नवंबर को चंडीगढ़ से रात 10 बजे रवाना होगी और अगली रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। चंडीगढ़ से चलने के बाद यह ट्रेन रात 10:45 बजे अंबाला छावनी में पांच मिनट रुकेगी और 10:50 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 1:25 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां भी इसका ठहराव पांच मिनट का दिया गया है। वहीं, 7 नवंबर को ट्रेन 04509 रात 11:15 बजे पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन अगली रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 6:50 बजे पहुंचेगी और सात बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 8:30 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 8:35 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

---------
17 कोच के साथ चलेगी विशेष ट्रेन
प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें प्रथम वातानुकूलित, द्वितीय वातानुकूलित, तृतीय वातानुकूलित, वातानुकूलित कुर्सीयान, श्यनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। ट्रेन में अलग-अलग श्रेणियों के कोच होने से यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवन एप पर ट्रेन की समय-सारणी और सीटों की उपलब्धता जांचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed