फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A rally was organized to spread the message of environmental conservation

Yamuna Nagar News: रैली निकाल दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 06 Jun 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A rally was organized to spread the message of environmental conservation
विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।
अंबाला ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल के निर्देशानुसार तथा कैंप कमांडेंट कर्नल पंकज पारीक और उप कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल कुमुद मैनी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता रैली, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने युवाओं से समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने और सतत विकास के संदेशवाहक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूबेदार मेजर जसवंत सिंह, बीएचएम शुकुल सिंह, एनसीओ अमन शर्मा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed