फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A person who was going to testify was attacked and injured.

Yamuna Nagar News: गवाही देने जा रहे व्यक्ति पर हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
A person who was going to testify was attacked and injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। गवाही देने कोर्ट जा रहे ससौली निवासी ईशान उर्फ ईशु पर 15-20 युवकों ने लोहे की रोड व डंडों से हमला कर दिया। घटना हीरा फार्म के पास की है। घायल ईशु का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए 15-20 आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ईशान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उसने कुछ दिनों पहले केस दर्ज कराया था। कुछ दिन पहले उस मामले में उसकी कोर्ट में गवाही थी। जब वह गवाही देने के लिए घर से निकला तो उसके पीछे बाइकों पर कुछ युवक लग गए। जिसके बाद वह घर वापस आ गया। इसके बाद वह 21 जनवरी को ससौली माजरी स्थित चाऊमीन फैक्टरी के पास गया तो वहां पर बाइकों पर सवार होकर ससौली हीरा फार्म निवासी रिदम, हरबंसपुरा निवासी बब्बू, सुढल निवासी प्रिंस बैरागी ने 15-20 युवकों के साथ वहां पर आ गए। आरोपियों ने आते ही उस पर गंडासी, रॉड व डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed