{"_id":"672e73013f0972bf490cee24","slug":"a-person-drowned-while-taking-bath-after-chhath-puja-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128072-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छठ पूजा के बाद नहाते समय डूबा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छठ पूजा के बाद नहाते समय डूबा व्यक्ति
विज्ञापन
यमुनानगर। छठ पूजा के बाद नहर में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस नहर में लगातार सर्च अभियान चलाकर तलाश करने का प्रयास कर रही है। हादसा हमीदा हैड के पास रेलवे लाइन पुल के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि मूलरूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला अनुराग यादव बाड़ी माजरा में रहकर फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह को अनुराग की पत्नी और अन्य परिजन पश्चिमी यमुना नहर हमीदा हैड पर पूजा करने पहुंचे थे। पूजा करने के बाद अनुराग यादव नहर में नहाने लगा।
पुलिस के मुताबिक वह नहाते समय नहर के दूसरे पार जाने का प्रयास करने लगा। परिजनों के रोकने पर भी वह नहीं रुका और गहरे पानी में डूब गया।
अनुराग के डूबने की सूचना परिजनों ने तुरंत ही पुलिस को दी। हमीदा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस से गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका है। एसएचओ शहर थाना यमुनानगर जगदीश चंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति के नहर में डूबने की सूचना मिली है। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।