फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A nut from a machine came loose and fell onto an employee's hand, severing four fingers

Yamuna Nagar News: मशीन का नट खुलकर कर्मचारी के हाथ पर गिरा, चार अंगुलियां कटीं

Sat, 31 Oct 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A nut from a machine came loose and fell onto an employee's hand, severing four fingers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के पटरी मोहल्ला स्थित एक स्टील फैक्टरी में काम करते समय एक कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया। प्रेस मशीन पर काम करते समय अचानक मशीन का ऊपर लगा नट खुलकर उसके हाथ पर गिर गया। इसके बाद मशीन के दबाव में कर्मचारी के दाहिने हाथ की चार अंगुलियां कट गईं।
घायल की पहचान सत्संग विहार कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। कर्मचारी ने इस हादसे के लिए फैक्टरी संचालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैक्टरी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में अभिषेक कुमार ने बताया कि वह पटरी मोहल्ला स्थित एकम स्टील फैक्टरी में काम करता है। वह रोजाना की तरह फैक्टरी में प्रेस मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन का ऊपर लगा नट खुलकर उसके हाथ पर गिर गया। इससे उसका हाथ मशीन के दबाव में आ गया और दाहिने हाथ की चार अंगुलियां कट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक कुमार का आरोप है कि यह हादसा फैक्टरी संचालक की ओर से मशीन की सर्विस और रखरखाव में लापरवाही बरतने के कारण हुआ। यदि मशीन की समय पर जांच और मरम्मत करवाई गई होती तो इस हादसे से बचा जा सकता था। थाना शहर जगाधरी के एसएचओ महेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर फैक्टरी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed