फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A motorcyclist trapped under a dump truck was dragged for 200 meters and died

Yamuna Nagar News: डंपर में फंसे बाइक सवार को 200 मीटर घसीटा, गई जान

Tue, 06 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A motorcyclist trapped under a dump truck was dragged for 200 meters and died
पोस्टमार्टम हाउस जगाधरी के बाहर मौजूद मृतक विकास के परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। व्यासपुर मार्ग से कालाअंब की तरफ जा रहे बाइक सवार को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गांव रामगढ़ माजरा निवासी 28 वर्षीय विकास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद डंपर विकास को उसकी बाइक सहित करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ बराड़ा-दोसड़का मार्ग की ओर ले गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के चचेरे भाई सागर ने बताया कि विकास सुबह अपने गांव से रोजाना की तरह बाइक पर कालाअंब स्थित निजी कंपनी में काम पर जाने के लिए निकला था। बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर पहुंचने के दौरान विपरीत दिशा से आए डंपर चालक ने विकास को बाइक सहित चपेट में ले लिया। डंपर चालक विकास को बाइक सहित लगभग 200 मीटर घसीटता हुआ ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

करीब 11 महीने पहले ही विकास की शादी हुई थी। इस हादसे के बाद परिजनों को रो-रो कर हाल खराब है। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में डंपर गुजरते हैं और साथ ही रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है। इसके बावजूद बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल लाइट लगाने और भारी वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से नियम लागू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हादसों में इजाफा हो सकता है।

पोस्टमार्टम हाउस जगाधरी के बाहर मौजूद मृतक विकास के परिजन। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस जगाधरी के बाहर मौजूद मृतक विकास के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed