फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A minor going to tuition was abducted and raped in a cafe

ट्यूशन जा रही नाबालिग को अगवा कर कैफे में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
A minor going to tuition was abducted and raped in a cafe
यमुनानगर। ट्यूशन जा रही किशोरी को एक युवक अगवा करके मॉडल टाउन स्थित एक कैफे में ले गया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। रो रही किशोरी को उसके पिता के दोस्त अपने घर ले गए और उसकी मां को सूचना दी। किशोरी की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अगवाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की निजी स्कूल में पढ़ती है। वीरवार शाम करीब चार बजे उसकी बेटी अंग्रेजी विषय का ट्यूशन पढ़ने घर से गई थी। इसके बाद शाम के समय उसके पति के दोस्त का उसके पास फोन आया कि उसकी बेटी रो रही है। इस पर वह अपने उनके घर पहुंची। उसने देखा कि उसकी बेटी रो रही थी। जब उसने बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि भारत सेवक नगर निवासी वरुण पंडित काफी दिन से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। वीरवार शाम को जब वह ट्यूशन पर जा रही थी तो रास्ते में आरोपी वरुण पंडित ने उसे जबरन अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ छोटी लाइन स्थित कैफे में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई मीना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed