{"_id":"628556985eb0eb1c4f63b9e6","slug":"a-masked-girl-going-to-school-was-kidnapped-by-five-youths-in-a-car-villagers-rescued-yamuna-nagar-news-knl108645947","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही छात्रा का नकाबपोश युवती समेत कार सवार पांच युवकों ने किया अपहरण, ग्रामीणों ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रही छात्रा का नकाबपोश युवती समेत कार सवार पांच युवकों ने किया अपहरण, ग्रामीणों ने छुड़ाया
विज्ञापन
यमुनानगर। साइकिल पर स्कूल जा रही छात्रा का कार सवार चार युवकों व एक नकाबपोश युवती ने अपहरण कर लिया। छात्रा के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीणों ने कार सवार युवकों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर ग्रामीणों ने कार को रुकवाया। नकाबपोश युवती व एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर छात्रा को उनके कब्जे से मुक्त कराया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। सूचना पर थाना सदर जगाधरी व थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया और मामले की जांच की। कई घंटे तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में पड़ी रही। बाद में सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में कार्रवाई की।
ग्रामीण सतनाम सिंह, प्रकाश सिंह व अन्य ने बताया कि छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ती है। रोज की तरह छात्रा अपनी साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। उसके साथ कुछ अन्य लड़कियां भी स्कूल जा रही थी। जब छात्रा मिल्क सुखी गांव के ढेरे के पास पहुंची तो पीछे से पंचकुला नंबर की एक वैगन आर कार आई। कार में चार युवक व एक युवती सवार थे। युवती ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आरोपियों ने छात्रा की साइकिल के आगे कार अड़ाकर उसे रोक लिया। इसके बाद कार सवार युवती ने छात्रा की बाजू पकड़कर उसे कार के अंदर खींच लिया। इसके बाद आरोपी कार में लेकर उसे भागने लगे। साथ चल रही छात्राओं ने शोर मचाया। पास के खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने बाइकों पर कार का पीछा किया। पौंटी गांव के नजदीक जाकर ग्रामीणों ने कार को रुकवाया। जब ग्रामीण कार में सवार युवकों को पकड़ने लगे तो युवती व एक युवक मौके से फरार हो गए। जबकि कार सवार तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवकों के कब्जे से छात्रा को मुक्त कराया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीमा विवाद में उलझीं दो थानों की पुलिस
छात्रा के अपहरण के बाद थाना छप्पर व थाना सदर जगाधरी पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। दोनों थानों की पुलिस वारदात एक दूसरे पर थोपने लगी। जांच में सामने आया कि छात्रा का अपहरण जिस स्थान से हुआ, वह सदर जगाधरी एरिया में पड़ता है। जबकि जिस स्थान से छात्रों को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराया गया, वह थाना छप्पर का एरिया पड़ता है। जिसके बाद थाना सदर जगाधरी ने मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण के प्रयास की सूचना पर वह मौके पर गए थे। ग्रामीणों ने यहां तीन युवकों को पकड़ा हुआ था। पुलिस ने इन युवकों को अपनी हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। जांच में मामला सदर जगाधरी क्षेत्र का पाया गया। अब मामले में कार्रवाई सदर जगाधरी पुलिस कर रही है।
-जगदीश चंद्र, प्रभारी, थाना छप्पर।