फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A man who cheated people in the name of getting them loans was caught

Yamuna Nagar News: लोन दिलाने का नाम पर लाखों ठगने वाला काबू

Wed, 18 Sep 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
A man who cheated people in the name of getting them loans was caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। लोन दिलाने का झांसा देकर हरि नगर निवासी जसवंत सिंह से छह लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी सेक्टर 17 निवासी हरविंद्र धीमान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जसवंत सिंह से स्टांप ड्यूटी के नाम पर पैसे लिए और उसे लोन दिलाने का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लेकर गए। इसके बाद आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में 20 जून 2023 को आरोपी हरविंद्र सिंह व उसके साथी सुंदरलाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एलआईसी एजेंट का कार्य करता है। आरोपी सेक्टर 17 निवासी हरविंद्र धीमान उसका जानकार था, क्योंकि वह भी एलआईसी में कार्यरत था और पहले आरोपी के अधीन कार्य करता था। वर्ष 2022 में कुछ पैसों की तंगी हुई तो इस बारे में आरोपी से बात की। उसने सुंदरलाल नाम के व्यक्ति से जानकारी बताते हुए लोन दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर वह लोन लेने के लिए तैयार हो गया। आरोपियों ने उनसे चार कोरे चेक व एक कोरे कागज पर रसीदी टिकट लगाकर हस्ताक्षर कराएं। जल्द ही उसे 50 लाख रुपये की राशि लोन के रूप में दिलवाने का वादा किया। आरोपियों ने उसे बातों में उलझा लिया और कहा कि इस ऋण के लिए छह लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी देनी होगी। उनकी बातों में आकर यह पैसा जमा करा दिया। इस तरह से काफी दिन बीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर आरोपी हरविंद्र से बात की तो उसने कहा कि पेमेंट सहारनपुर में होगी। इसलिए सहारनपुर जाना पड़ेगा। वह हरविंद्र व सुंदर लाल के साथ सहारनपुर चला गया। आरोप है कि आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। इस शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी हरविंद्र सिंह व सुंदरलाल पर केस दर्ज किया था। अब आरोपी हरविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed