{"_id":"61e9cebd6693e54c1e589fa3","slug":"a-man-troubled-by-his-wife-and-in-laws-house-for-two-years-jumped-from-the-roof-and-committed-suicide-yamuna-nagar-news-knl966436152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से मायके गई पत्नी व ससुराल पक्ष से परेशान व्यक्ति ने छत से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से मायके गई पत्नी व ससुराल पक्ष से परेशान व्यक्ति ने छत से कूदकर दी जान
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के गांव चमरोड़ी निवासी एक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर 14 जनवरी को छत से छलांग दी। उपचार के दौरान वीरवार को उसकी मौत हो गई। इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
गांव चमरोडी निवासी सन्नी वाल्मीकि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई राकेश कुमार की शादी आठ साल पहले गांव ताजकपुर निवासी मीनू के साथ हुई थी। शादी से उसके पास एक बेटा व एक बेटी है। पिछले दो वर्षों से उसके भाई की पत्नी मीनू अपने मायके में रह रही है और दोनों बच्चे भी उसी के साथ हैं। उसका भाई अपनी पत्नी और बच्चों को लेने कई बार गांव ताजकपुर गया, लेकिन उसकी पत्नी मीनू, उसके भाई अमन व उसकी माता कृष्णा देवी ने हमेशा ही उसके भाई के साथ गाली गलौच व मारपीट की। उसके भाई राकेश को बच्चों से भी मिलने नहीं दिया गया। 30 दिसंबर 2021 को उसका भाई राकेश अपनी पत्नी व बच्चों को मिलने गांव ताजकपुर गया था, लेकिन उसकी पत्नी मीनू, साले अमन व सास कृष्णा देवी ने उसे बच्चों से मिलने नहीं दिया और उसके साथ मारपीट की। इससे आहत होकर 14 जनवरी की सुबह जब घर पर कोई नहीं था तो भाई राकेश छत से कूद गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी। उन्होंने राकेश को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां से डॉक्टर ने उपचार देकर वापस ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। यहां उपचार के दौरान वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। सन्नी का आरोप है कि उसके भाई राकेश को उसका पत्नी मीनू, साले अमन व सास कृष्णा देवी ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। रादौर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, सास व साले के विरूद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
बॉक्स
बंटवारा करने का दबाव बनाती थी पत्नी -
चमरोड़ी निवासी सन्नी ने बताया कि उसके भाई राकेश को उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोग घर से अलग होने और बंटवारा करने का दबाव बनाते थे, जिसके चलते उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। इसी के चलते पिछले दो वर्ष से उसकी पत्नी मीनू अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
वर्जन
रादौर थाना प्रभारी रघुबीर सिंह का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो- 12 व 13