{"_id":"69372532e2aa563d580cc4fa","slug":"a-man-posing-as-a-pnb-employee-defrauded-someone-of-rs-129-lakh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147925-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीएनबी कर्मचारी बनकर 1.29 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीएनबी कर्मचारी बनकर 1.29 लाख की ठगी
Tue, 09 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठग ने पीएनबी कर्मचारी बनकर एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर जगाधरी वर्कशॉप विष्णु नगर निवासी बृजमोहन के खाते से 1.29 लाख रुपये निकाल लिए। उन्हाेंने इसकी शिकायत थाना साइबर पुलिस में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में बृजमोहन ने बताया कि गत 31 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पीएनबी बैंक का कर्मचारी बताया। इस दौरान आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके पास पीएनबी वन एपीके फाइल भेजी। आरोपी ने उसे फाइल डाउनलोड करने के लिए बोला। जब उसने फाइल डाउनलोड की तो उसका मोबाइल हैंग हो गया।
इसके बाद उसके अकाउंट से अलग- अलग करके एक लाख 29 हजार रुपये कट गए। जब काफी देर बाद उसका मोबाइल ऑन हुआ तो उसकेअकाउंट से पैसे निकालने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने तुरंत बैंक में जाकर अपना अकाउंट बंद करवाया। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।