{"_id":"696fcde452c3de4544065eb4","slug":"a-large-crowd-gathered-to-celebrate-baba-lal-dayals-birthday-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150182-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाबा लाल दयाल के जन्मोत्सव में उमड़ी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाबा लाल दयाल के जन्मोत्सव में उमड़ी संगत
Wed, 21 Jan 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
श्री लाल द्वारा मंदिर में भजन कीर्तन करते श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री लाल द्वारा मंदिर में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी का 671वां जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और हवन, झंडा रस्म व भजन-कीर्तन में भाग लिया।
श्री लाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश मेहता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने जन्मोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सतगुरु बाबा लाल दयाल जी महाराज की महिमा अपरंपार है। उनके दरबार में जो भी सच्चे मन से अरदास लेकर पहुंचा, वह कभी खाली हाथ नहीं लौटा। ग्रीन पार्क कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र मेहता एवं अलका मेहता बताया कि बाबा लाल दयाल जी का जन्म सन 1355 ईस्वी में लाहौर में हुआ था।
आचार्य नितिन कृष्ण दास महाराज ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, सतगुरु लाल सांवरिया तेरे और सतगुरु आ जाओ, दर्शन दिखा जाओ जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत अन्य भजनों ने भी भक्तिमय वातावरण बना दिया।
विज्ञापन
प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष सीए दविंद्र मेहता और स्टेज सचिव केवल लूथरा ने बताया कि श्रीलाल द्वारा मंदिर का मुख्य द्वार 11 लाख रुपयेसे बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 23 जनवरी को श्री ध्यानपुर गद्दी के 13वें गुरु ब्रह्मलीन द्वारका दास जी महाराज का जन्मोत्सव एवं वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। समारोह के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।