{"_id":"66998e61523cffb703041404","slug":"a-kidnapping-story-was-created-to-extort-two-lakh-rupees-from-the-father-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-122230-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिता से दो लाख हड़पने को रची अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिता से दो लाख हड़पने को रची अपहरण की कहानी
Fri, 19 Jul 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर (यमुनानगर)। क्षेत्र के एक युवक ने पिता को फोन कर अपहरण कर लिए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि उसे छोड़ने के लिए दो लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। पिता ने सूचना पर रादौर पुलिस युवक और उसके दोस्त को पंजाब के राजपुर से दबोच लिया। युवक ने कबूला कि पिता से दो लाख रुपये हड़पने के लिए दोस्त के साथ मिलकर फोन पर अपहरण की झूठी बात कही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
टेलीफोन एक्सचेंज में कार्यरत आजाद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे उनके फोन पर बेटे योगेश कुमार (22) की कॉल आई। योगेश ने बताया कि उसका अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है, जो उसे छोड़ने की एवज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसकी सूचना रादौर पुलिस को दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि साढ़े नौ बजे उन्हें अपहरण की शिकायत मिली।
वह 10 बजे पुलिस टीम के साथ उपरोक्त मोबाइल नंबर की लोकेशन पर लुधियाना पहुंचे, जिसके बाद उन्हें मोबाइल की लोकेशन राजपुरा में मिली। मोबाइल लोकेशन से वह राजपुरा पहुंचे तो एक अस्पताल के बाहर योगेश कुमार व उसका दोस्त पटाक माजरी रादौर निवासी अजय कुमार बैठे मिले। दोनों को पुलिस अपने साथ रादौर लेकर आई। दोनों से पूछताछ की गई। इसमें कबूल किया कि उन्होंने ही दो लाख रुपये हड़पने के लिए फोन पर अपहरण की झूठी बात कही थी।