फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A history-sheeter was injured when his bike skidded during the siege, while another escaped from the scene.

Yamuna Nagar News: घेराबंदी में बाइक फिसलने से हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल, दूसरा मौके से भागा

Thu, 07 May 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A history-sheeter was injured when his bike skidded during the siege, while another escaped from the scene.
यमुनानगर। शादी की तैयारियों के लिए आए युवक से 30 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूट की वारदात में शामिल दो बदमाशों में से एक को पुलिस ने घेराबंदी के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान हरिनगर निवासी मोनू उर्फ मुंशी के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी मदन उर्फ मद्दी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव रामपुर निवासी महावीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी शादी 9 मई को लाजपत नगर निवासी युवती से तय है। वह 26 अप्रैल को शादी की खरीदारी के लिए 30 हजार रुपये लेकर यमुनानगर आया था। 27 अप्रैल को कैंप क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक ठेके के पास दो युवकों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने जेब से 30 हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी ससौली रोड के पास किसी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर सीआईए-वन टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों बाइक पर भागने लगे, लेकिन बाइक फिसलने से एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी टांग में फ्रैक्चर पाया गया।फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed