{"_id":"689e45ba64660ebcbb011346","slug":"a-glimpse-of-patriotism-was-seen-in-the-presentations-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-142273-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रस्तुतियों में दिखी देशभक्ति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रस्तुतियों में दिखी देशभक्ति की झलक
Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अभ्यास के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। स्वतंत्रता दिवस पर जगाधरी अनाज मंडी में जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय समारोह का अभ्यास किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अलग-अलग वेशभूषा व साजो-सामान के साथ प्रस्तुति दी। शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने डंबल, पीटी, परेड, योगा सहित देशभक्ति व लोकगीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। भांगड़ा व गिद्दा आकर्षण का केंद्र रहे।
डीसी पार्थ गुप्ता ने मार्च पास्ट की सलामी ली। डीसी ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा सुनिश्चित की जा चुकी है। अधिकारियों को निर्देश है कि अपने विभाग से संबंधित कार्यों की पुन: पुष्टि व संतुष्टि करें। सभी अधिकारी समय पर पहुंचे। समारोह के अभ्यास में मार्च पास्ट का नेतृत्व डीएसपी राजीव मिगलानी ने किया।
मार्च पास्ट में पुलिस की पहली टुकड़ी (पुरुष) का नेतृत्व पीएसआई अजय कुमार, दूसरी टुकड़ी (महिला) का नेतृत्व पीएसआई रुचि ने किया। होमगार्ड की टुकड़ी का नेतृत्व प्लाटून कमांडर एसआई रणधीर सिंह ने किया। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी जूनियर टुकड़ी (लड़के) का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर नीतिन, एनसीसी जूनियर विंग टुकड़ी (लड़कियां) का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर मुस्कान, भारत स्काउट्स टुकड़ी का नेतृत्व स्काउट लीडर रिपुदमन, भारत गाइड टुकड़ी का नेतृत्व गाइड लीडर कुमारी शिवानी ने किया।
विज्ञापन
प्रजातंत्र के प्रहरी टुकड़ी का नेतृत्व कुमारी हंसिका व गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर बैंड का नेतृत्व कुमारी जाह्नवी ने किया। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी के विद्यार्थियों ने योग व सूर्य नमस्कार पर प्रस्तुति दी। मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन की टीम ने रंग दे बसंती गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी की टीम हरियाणवीं नृत्य, सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल जगाधरी टीम व सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जगाधरी टीम ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। न्यू हैप्पी पब्लिक विद्यालय यमुनानगर टीम ने भंगड़ा व गुरु नानक खालसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप, एसडी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप टीम ने सामूहिक हरियाणवीं नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए।

जगाधरी अनाज मंडी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अभ्यास के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम- फोटो : Samvad