फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A glimpse of folk traditions was seen in the cultural program

Yamuna Nagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी लोक परंपराओं की झलक

Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of folk traditions was seen in the cultural program
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में शनिवार को नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीसीए, बीबीए, एमसीए और एमबीए के नए और पुराने विद्यार्थियों लोक परंपराओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. नरिंद्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों का रैंपवॉक रहा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मंच से अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, रैंपवॉक, लोक नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के तौर पर शिखा राणा, अन्नू कांबोज, गुंजन गौर, प्रियंका मित्तल, कुश ने विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया। मुख्य अतिथि डॉ. नरिंद्र राणा ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान में सहज अनुभव करवाना है। विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता व अनीषा छाबड़ा ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस प्रकार रहे परिणाम

इस अवसर पर बीसीए से जशनप्रीत मिस्टर और नवनीत कौर मिस फ्रेशर चुने गए। अजय मिस्टर और कनिकषा मिस ईव बनीं। बीबीए से ईशांत शर्मा मिस्टर और तृषा मिस फ्रेशर चुना गया। एमसीए से मिस्टर फ्रेशर हर्षित बने तो मिस फ्रेशर खुशी शर्मा को चुना गया। मिस्टर ईव रमनदीप और मिस ईव कशिश बनीं। एमबीए से मिस्टर फ्रेशर आयुष, मिस फ्रेशर तक्ष को बनाया गया। प्रबंधन विभाग में मिस्टर व मिस ईव का खिताब विजेंद्र और सुरभि को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संस्थान

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed