फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A girl was raped in a hotel by trapping a woman in a Premjal, case

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर होटल में किया दुष्कर्म, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
A girl was raped in a hotel by trapping a woman in a Premjal, case
यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपनी मौसी की ननद के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एक शादी समारोह में युवती की आरोपी से मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2019 में वह बराड़ा में अपनी मौसी की लड़की की शादी में गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात उसकी मौसी के ननद के लड़के गांधीनगर निवासी अरुण उर्फ अनु के साथ हुई। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी में आरोपी ने उसका नंबर ले लिया। इसके बाद वह उससे फोन पर बात करने लगा। इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उससे मिलने लगा। न मिलने पर वह उससे मरने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि एक दिन उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर गए थे। आरोपी ने उसे बाइक पर मुलाना के एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसे मरने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे कई बार होटल में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि अंतिम बार आठ अप्रैल को भी आरोपी ने उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुषमा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed