फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A ghat will be built on the banks of the Saraswati River in Daulatpur.

Yamuna Nagar News: दौलतपुर में बनेगा सरस्वती नदी तट पर घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A ghat will be built on the banks of the Saraswati River in Daulatpur.
यमुनानगर। सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने रादौर खंड के गांव दौलतपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि दौलतपुर में सरस्वती नदी तट पर घाट बनवाया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदीप सिंह सैनी ने की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और गांव के गणमान्य लोगों ने वाइस चेयरमैन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

धूमन सिंह किरमच ने कहा कि प्रदेश सरकार सरस्वती सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड का उद्देश्य सरस्वती नदी से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण और उनका विकास करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को अपनी प्राचीन संस्कृति और विरासत के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि गांव दौलतपुर क्षेत्र में सरस्वती नदी के तट पर घाट का निर्माण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही नदी के दोनों किनारों को पक्का करने का कार्य भी किया जाएगा, जिससे नदी तट का संरक्षण होने के साथ क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।
किरमच ने बताया कि सरस्वती माता के प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य भी बोर्ड की प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे धार्मिक महत्व बढ़ेगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरस्वती नदी भारतीय संस्कृति और इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है। ऋषि-मुनियों ने इसके तट पर अनेक धर्म ग्रंथों की रचना की थी। प्रकृति में आए बदलावों के कारण नदी लुप्त हो गई थी, जिसे दोबारा धरातल पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed