A fire broke by spraying petrol on the wife and sister-in-law sleeping in the room
- फोटो : Yamuna Nagar
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी में यूपी के शामली से अपनी ससुराल में आए व्यक्ति ने घर के अंदर सो रही पत्नी व साली पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रात करीब दो बजे आरोपी दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा और वारदात को अंजाम दिया। पत्नी और साली को आग लगाने के बाद आरोपी ने खुद पर भी आग के हवाले कर दिये। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में झुलसे व्यक्ति व दोनों बहनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां से व्यक्ति की हालत गंभीर देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि दोनों बहनों का उपचार जगाधरी सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्जकर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थानाभवन निवासी रविंद्र कुमार (32) की शादी कुछ साल पहले शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी लक्ष्मी (28) के साथ हुई थी। लक्ष्मी के मायके वालों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक ठीक चलता रहा। लेकिन इसके बाद रविंद्र कुमार नशा करने लगा। नशा करने के बाद वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। लगभग दो माह पहले इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। उसकी बेटी ने इसकी शिकायत थानाभवन थाने में दी थी। इसके बाद से ही लक्ष्मी अपने मायके शिवपुरी बी में आकर में रहने लगी। तभी से वह यहां रह रही थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे रविंद्र नशे की हालत में अपनी ससुराल में आया। लक्ष्मी के मायके वालों का कहना है कि उसने उन्हें धमकी दी कि वह खुद को आग लगा लेगा और लक्ष्मी को भी जला देगा। लेकिन उसके नशे में होने के कारण किसी ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। वह काफी देर तक हंगामा करता रहा। इसके बाद मायके वालों ने उसे भगा दिया।
लक्ष्मी की मां संजेश ने बताया कि रविंद्र के चले जाने के बाद वह आधी रात तक जागते रहे। इसके बाद उसकी बेटी लक्ष्मी व सीमा एक कमरे में सो गई। वह दूसरे कमरे में जाकर सो गए। रात करीब दो बजे आरोपी रविंद्र दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा। आरोपी रविंद्र लक्ष्मी के कमरे में गया। जाते ही आरोपी ने कमरे में सो रही उसकी पत्नी लक्ष्मी व साली सीमा पर तेल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही वे हड़बड़ा कर उठे और शोर मचाया। कुछ ही देर में कमरे में आग लग गई। परिजन व आसपास के घरों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। वे लोग जब आरोपी रविंद्र को पकड़ने लगे, तो उसने अपने ऊपर भी तेल डाल लिया और आग लगा दी। परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद आग लगने से झुलसे तीनों को अस्पताल ले जाया गया।
पत्नी को खत्म करने की पहले भी दे चुका था धमकी, नशे में होने पर नहीं दिया आरोपी की बात पर ध्यान
लक्ष्मी की मां संजेश ने बताया कि आरोपी रविंद्र नशा करता है। इसी के चलते उसकी बेटी व रविंद्र में विवाद होता था। पहले भी रविंद्र उसकी बेटी को जान से खत्म करने की धमकी दे चुका है। सोमवार देर शाम जब वह घर आया तब भी नशे में थे। तब भी उसने लक्ष्मी को जिंदा जलाने व खुद भी जल जाने की बात कही थी। लेकिन उसके नशे में होने की वजह से उन्हें उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। तब तो वह चला गया था। लेकिन रात को फिर आया और उसकी सो रही बेटियों को आग लगा दी।
झगड़े में लक्ष्मी का साथ देती थी सीमा, इसलिए उसे भी जलाया
लक्ष्मी की मां संजेश ने बताया कि जब भी रविंद्र और लक्ष्मी के बीच झगड़ा होता था तो उसकी छोटी बेटी सीमा बीच बचाव करती थी। इस दौरान वह अपनी बहन लक्ष्मी का साथ देती थी। उन्हें आशंका है कि इसी खुन्नस में रविंद्र ने उसकी छोटी बेटी सीमा को भी आग के हवाले किया। जब उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उनसे बचने के लिए उसने खुद को भी आग लगा दी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।
आग की लपटें उठते ही मचा शोरगुल
कमरे में लक्ष्मी और उसकी छोटी बहन सीमा रजाई लेकर बेड पर सोई हुई थी। रविंद्र ने जैसे ही तेल डालकर आग लगाई तो बैड पर पड़ी रजाई व कपड़ों में आग की लपटे उठ पड़ी। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में चारों तरफ आग फैल गई। शोर सुनकर कुछ ही क्षणों में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग पर काबू पाया।
देर रात शिवपुरी बी में पत्नी व साली को आग लगाने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जिसके बाद उनके ब्यान दर्ज किए गए। लक्ष्मी के ब्यान पर उसके पति रविंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी का पीजीआई में अस्पताल चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जसबीर सिंह, एसएचओ, थाना गांधी नगर।
A fire broke by spraying petrol on the wife and sister-in-law sleeping in the room- फोटो : Yamuna Nagar